-
भारत ने तमाम ऐसे हादसे देखे हैं जिनमें देश के मशहूर राजनेताओं की जान चली गई। कोई प्लेन क्रैश का शिकार हुआ तो कोई सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। आइए देखते हैं कौन से ऐसे राजनेता रहे हैं जिनका दुर्घटना के कारण अकस्मात निधन हो गया:
-
23 जून 1980 को हवाई जहाज उड़ाने के दौरान संजय गांधी नियंत्रण खो बैठे थे। इस प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। (Photo: Indian Express Archive)
-
कांग्रेस के लोकप्रिय नेता रहे माधव राव सिंधिया का निधन 30 सिंतबर 2001 को हुआ था। उनका विमान यूपी के मैनपुरी के पास क्रैश हो गया था।
-
कांग्रेस नेता राजेश पायलट (Photo: Indian Express)
-
दिल्ली के भूतपूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा का निधन सड़क हादसे में हुआ था। 20 जून 2007 को उनकी कार दिल्ली जयपुर हाइवे पर एक ट्रक से टकरा गई थी। (Photo: Pravesh Verma Twitter)
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की कार का 3 जून 2014 को एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में गोपीनाथ मुंडे की जान चली गई।
-
आंध्र प्रदेश के दो बार सीएम रहे याईएसआर का हेलीकॉप्टर 2 सितंबर 2009 को क्रैश हो गया था। इस हादसे में उनकी जान चली गई थी। (Photo: Social Media)
-
अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व सीएम दोरजी खांडू का निधन विमान हादसे में हुआ था। साल 2011 में उनका हेलीकॉप्टर अचानक रडार से गायब हो गया था। बाद में उनकी डेड बॉडी चीन के बॉर्डर पर मिली थी। (Photo: PTI)
-
2 नवंबर 2012 को कार एक्सीडेंट में येरेन नायडू का निधन हो गया था।
